
मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का दोहन कर प्राकृतिक संतुलन ही नहीं , बल्कि स्त्रियों के साथ अन्याय कर ,स्त्री-पुरुष के लिंगानुपात को घटाने का अमानवीय कार्य भी किया है। लिंगानुपात में आई भारी गिरावट का मुख्य कारण कन्या भ्रूण - हत्या है। गर्भस्थ शिशु के लिंग परिक्षण के पश्चात कन्या भ्रूण होने की स्थिति में उसे माँ के गर्भ में ही मार दिया जाता है। विदेशी आक्रमणों और समाज में पर्दा-प्रथा ,सती - प्रथा जैसी कुप्रथाओ के कारण महिलाओ को शिक्षा से वंचित किया जाने लगा तथा धार्मिक और सामाजिक रूप से पुरुषो को अधिक महत्व दिया जाने लगा एवं महिलाओ को घर तक सिमित कर दिया गया है , जिससे संतान के रूप में नर शिशु की कामना करने की गलत परंपरा समाज में विकसित हो गई। इसका अन्य महत्वपूर्ण कारण दहेज़ प्रथा भी है।
किसी भी देश की प्रगति तब -तक संभव नहीं है ,जब तक वहां की महिलाओ को प्रगति के पर्याप्त अवसर नहीं मिले। जिस देश में महिलाओ को आभाव हो ,उसके विकाश की कल्पना कैसे की जा सकती है ?कन्या-भ्रूण हत्या को समाप्त करने में महिलाओ की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो सकती है। अतः इसके लिए महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।
प्रश्न १. :-- गद्दांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि मनुष्य अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए क्या कर रहा है ?
(क) :-- प्रकृति का दोहन कर रहा है
(ख ) :-- स्त्री-पुरुष के लिंगानुपात को घटाने का अमानवीय कार्य कर रहा है
(ग) :-- (क) और (ख ) दोनों (उत्तर)
(घ) :-- पर्दा-प्रथा को बढ़ावा दे रहा है
प्रश्न २. भारतीय समाज में लिंगानुपात में हुए परिवर्तन के क्या कारण है ?
(क) :-- विदेशी आक्रमण
(ख ) :-- कन्या भ्रूण हत्या
(ग) :-- सामाजिक कुप्रथाएं
(घ) :-- ये सभी (उत्तर)
प्रश्न ३. :-- गद्दांश के आधार पर बताइए की विदेशी आक्रमणों से महिलाओ की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा ?
(क) :-- महिलाओ को शिक्षा से वंचित किया जाने लगा
(ख ) पुरुषो को अधिक महत्व दिया जाने लगा
(ग) :-- (क) और (ख ) दोनों (उत्तर)
(घ) :-- महिलाओ को प्रगति के अवसर मिलने लगे
प्रश्न ४. :-- गद्द्यांश में देश की प्रगति का सम्बन्ध किस्से बताया गया है ?
(क) :-- मनुष्य के स्वार्थ पूर्ति से
(ख ) :-- कन्या भ्रूण ह्त्या से
(ग) :-- महिलाओ के प्रगति के प्राप्त अवसर से(उत्तर)
(घ) :-- इनमे से कोई नहीं
प्रश्न ५. :-- प्रस्तुत गद्द्यांश का शीर्षक बताइए।
(क) :-- महिलाओ की दयनीय स्थिती (उत्तर)
(ख ) :-- महिलाओ का समय परिवर्तन
(ग) :-- महिलाओ की शिक्षा
(घ) :-- इनमे से कोई नहीं
*-*-*-*-*-*
उम्मीद है, गद्यांश समझने में आपको आसानी हुई हो और कोई भी दूसरा गद्यांश सॉल्व करते वक्त वो आसानी से हो जाए।
पसंद आए तो comment और share जरूर करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें