अपठित पद्दअंश:
अपठित पद्दअंश, अपठित गधांश के जैसे ही होते है ,जो बच्चो के तार्किक क्षमता को परखने में सहायक होता है।यह पाठ्यक्रम से बाहर से लिया हुआ unseen passage होता है, जिसे छात्रों को अन्य प्रश्नों के साथ हल,( solve)करने के लिए दिया जाता है। छात्र इसे सावधानी से पढ़कर हर एक मुख्य बिंदु पर ध्यान रखकर पढ़ते हैं और सवालों के जबाब देते हैं।
अपठित पद्दअंश को solve करने के कुछ मुख्य बिंदु:--
* पद्दअंश को सबसे पहले बड़े ही ध्यान से पढ़ना चाहिए।
* पद्दअंश पढ़ने के बाद प्रश्नों को भी बड़ी एकाग्रता के साथ पढ़ना चाहिए।
* अब प्रश्नों को पढ़ने के बाद, फिर से पद्दअंश को पढ़ना चाहिए और प्रश्नों से संबंधित बिन्दुओं को underline करते जाना चाहिए।
* unseen passage को underline करने के बाद उत्तरपुस्तिका में सारे जबाब लिखने चाहिए।
* पद्दअंश या unseen passage को solve करते वक्त कभी भी जल्दबाज़ी नही करनी चाहिए।
थोड़े से बच्चों के लिए
एक बगीचा है
उनके पाँव दूब पर पड़ रहे हैं
असंख्य बच्चों के लिए
कीचड़ , धूल और गंदगी
से पति गालियां हैं जिनमें वे
अपना भविष्य बिन रहे हैं
एक मेज़ है सिर्फ छह बच्चों
के लिए और उनके सामने
उतने ही अंडे और उतने
ही सेब है और एक कटोरदान है
सौ बच्ची के बीच और हजारों बच्चें एक हाथ में रखी आधी
रोटी को दूसरे से तोड़ रहे हैं
ईश्वर होता तो इतनी देर
में उसकी देह कोढ़ से
गलने लगती सत्य होता तो
वह अपनी न्यायाधीश की कुर्सी
से उतरकर जलती सलाखें
आँखों में खुपस लेता, सुन्दर
होता तो वह अपने चेहरे पर
तेज़ाब पोत अंधे कुएँ में कूद गया होता लेकिन.......
यहाँ दृश्य में
सिर्फ कुछ छपे हुए शब्द है
चापलूसी की नाँद में
लपलपाती जुबानें
और मस्तिष्क में काले गणित का पैबंद है।
प्रश्न 1 * दूब पर पड़ने वाले पाँव किन बच्चों के हो सकते हैं ?
१ * संपन्न बच्चों के परिवार के (उत्तर)
२ * आर्थिक रूप से विपन्न बच्चों के परिवार के
३ * स्वस्थ बच्चों के
४ * इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2 * 'वे अपना भविष्य बिन रहे हैं 'पंक्ति में "वे" शब्द किनके लिए प्रयुक्त किया गया है ?
१ * गरीब बच्चों के लिए
२ * समृद्ध बच्चों के लिए
३ * असंख्य बच्चों के लिए(उत्तर)
४ * इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 3 *" एक मेज़ है सिर्फ छह बच्चों के लिए और उनके सामने उतने ही अंडे और उतने ही सेब है और एक कटोरदान है सौ बच्ची के बीच और हजारों बच्चें एक हाथ में रखी आधी रोटी को दूसरे से तोड़ रहे हैं " इस पंक्ति से कवी समाज के किस असमानता को दर्शाना चाह रहे हैं?
१* मानवी समानता
२ * आर्थिक असमानता (उत्तर)
३ * राजनितीक असमानता
४ * इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 4* प्रस्तुत काव्यांश के आधार पर बताइए कि कवि किस बात से दुखी हो गया है?
१ * बच्चो की संख्या से
२ * गरीबी से
३ * नैतिक मूल्यों के खो जाने से(उत्तर )
४ * न्याय न मिल पाने से
प्रश्न 5 * काव्यांश के माध्यम से कवि हमे किस वास्तविकता से परिचय कराना चाहता है?
१ * समाज मे असमानताएं हैं, और ईश्वर को चिन्ता नही है।( उत्तर )
२ * चापलूसी चारो ओर विद्धमान है
३ * न्यायधीश अपना काम नही कर रहे हैं
४ * इनमें से कोई नही
मैंने बच्चों से संबंधित हर समस्याओं पर ध्यान देते हुए , सटिक बिंदुओं को सामने रख समझाने की कोशिशें की है। उम्मीद है छात्रों की पसंद बनेगी।
अपना सुझाव अवश्य दे।
धन्यवाद।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें