Hi, here we go for all solutions, whatever faced by children.I am there for them always with my pen for whatever comes to my mind, class-3 to10 all problem's solutions, I want to share with my well-wishers and for dear students. I m writing my blog "NCERT books and Solution" for class 3 to 10, mentioned with ncert book and grammar also.

Breaking

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

पद्यांश (श्री कृष्ण और गोपियों के प्रेम की छोटी सी झलक )

   

 पद्यांश (श्री कृष्ण और गोपियों के प्रेम की छोटी सी झलक )

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए प्रश्नो के उत्तरार्थ सबसे उचित विकल्प लिखिए। 


हमारे हरि हारिल की लकड़ी। 
मन, क्रम,वचन, नन्द-नन्दन उर,यह दृढ करि पकरी। 
जागत सोवत स्वप्न दिवस - निसि, कान्ह-कान्ह जकरी। 
सुनत जोग लागत है ऐसौ ,ज्यों करुई ककड़ी। 
सु तौ व्याधि हमको लै आए ,देखि सुनी करी। 
यह तौ 'सूर 'तिनहिं लै सौंपौं ,जिनके मन चकरी।। 


1 * गोपियों ने अपनी तुलना हारिल पक्षी से क्यों की है ?

(अ ) हारिल पक्षी सदैव लकड़ी लिए उड़ता है। 
(ब ) गोपियों को हारिल  पक्षी पसंद है।
(स) श्री कृश्न के प्रति अपने एकनिष्ठ प्रेम के कारण। (उत्तर)
(द ) श्री कृष्ण के प्रति अपनी नाराजगी के कारण। 

2 * 'नंद -नंदन 'विशेषण किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
(अ ) श्री कृष्ण के लिए (उत्तर)
(ब ) गोपियों के लिए 
(स) उद्धव के लिए 
(द ) नंद के लिए   

3 * गोपियाँ किसे व्याधि कह रही है ?
(अ ) उद्धव की बातो को 
(ब ) उद्धव के योग ज्ञान को 
(स) श्री कृष्ण के  विरह को (उत्तर)
(द ) श्री कृष्ण के प्रेम को 

4 * गोपियों को योग - साधना कैसी लगती है ?
(अ ) हारिल के लकड़ी की तरह 
(ब ) हारिल पक्षी के समान 
(स) जिसे कभी न देखा हो 
(द ) कड़वी - ककड़ी के सामान (उत्तर)
 
5 * गोपियाँ योग का संदेश किनके लिए उपयुक्त समझती हैं?
(अ ) जो श्री कृष्ण से प्रेम नहीं करते। 
(ब ) जिनका मन स्थिर नहीं है। (उत्तर)
(स) जिनका मन स्थिर है। 
(द ) श्री कृष्ण के लिए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें