विलोम शब्द
विलोम अर्थ वाले शब्द विलोम शब्द या विलोमार्थी शब्द कहलाते हैं। इन्हे विपरीतार्थक शब्द भी कहा जाता है। इनके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं।
शब्द विलोम शब्द विलोम
अनुज अग्रज आस्तिक नास्तिक
क्रय विक्रय अनुपस्थित उपस्थित
आशा निराशा गुण दोष
अपमान सम्मान आहार निराहार
जड़ चेतन अमृत विष
इच्छा अनिच्छा जीवन मरण
अर्थ अनर्थ उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण
दुराचारी सदाचारी अल्पायु दीर्घायु
उत्थान पतन देव दानव
आकाश पाताल उदय अस्त
धर्म अधर्म आदर अनादर
उधार नकद नकली असली
आदान प्रदान उपकार अपकार
निकट दूर आदि अंत
ऋण उऋण न्याय अन्याय
आय व्यय एकता अनेकता
परतंत्र स्वतंत्र आयात निर्यात
कृतज्ञ कृतघ्न पवित्र अपवित्र
पाप पुण्य विधवा सधवा
सुपुत्र कुपुत्र पूर्ण अपूर्ण
विषम सम सुयस अपयश
प्रश्न उत्तर शुभ अशुभ
सुलभ दुर्लभ प्रेम घृणा
संधि विग्रह सूक्ष्म स्थूल
महात्मा दुरात्मा सजीव निर्जीव
सौभाग्य दुर्भाग्य मानवता दानवता
सद्गुण दुर्गुण स्वदेश विदेश
मित्र शत्रु सरल कठिन
स्वर्ग नरक मौखिक लिखित
सफल असफल स्वाधीन पराधीन
रक्षक भक्षक सरस नीरस
स्वीकृत अस्वीकृत राजा रंक
साकार निराकार हर्ष शोक
लाभ हानि साक्षर निरक्षर
हिंसा अहिंसा विद्वान् मुर्ख
सुगंध दुर्गन्ध हित अहित
💢💥💢💥


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें