शब्दों का संसार (The World of Words) समानार्थी शब्द
जिन शब्दों के अर्थ लगभग एक जैसे हैं ,वे समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द कहलाते है।
इनके कुछ उदाहरण इस प्रकार है :--
1 * अग्नि = आग, अनल, पावक , वह्नि
2 * आँख = नयन , नेत्र , चक्षु , दृग
3 * आकाश = आसमान , गगन , नभ , अम्बर , व्योम
4 * कमल = जलज , पंकज , नीरज , वारिज
5 * गंगा = भागीरथी , जाह्न्वी , मंदाकिनी , सुरसरि
6 * गणेश = गजानन, गणपति, विनायक, लंबोदर
7 * घर = गृह, सदन , भवन, धाम,आलय , निकेतन
8 * चिड़ियाँ = पक्षी ,खग, पंछी , विहग , पखेरू, नभचर
9 * चन्द्रमा = चाँद, शशि, राकेश, रजनीपति
१० * जंगल = वन , कानन , विपिन , अरण्य
11 * जल = पानी , नीर , अम्बु ,वारि , सलिल
12 * तालाब = सरोवर , पोखर, जलाशय, तड़ाग
13 * दानव = राक्षस , दैत्य , असुर, निशाचर
14 * नदी = सरिता, तटिनी , तरंगिणी , निर्झरिणी
15 * नारी = महिला , स्त्री , औरत, वनिता
16 * पहाड़ = पर्वत, गिरि ,भूधर, नग , शैल
17 * पुत्र = बेटा , सुत , तनय ,आत्मज
18 * पुत्री = बेटी , सुता ,तनया , आत्मजा
19 * पुष्प = फूल, सुमन, कुसुम, प्रसून
20 * पृथ्वी = धरा , धरती, वसुंधरा ,वसुधा
21 * बादल = नीरद , जलधर, वारिद, मेघ, पयोधर
22 * भगवान् = ईस्वर , प्रभु , देव, परमात्मा , सुर
23 * माँ = माता, जननी, अम्मा , अम्बा, माई
24 * मानव = मनुष्य , नर, आदमी, मनुज
25 * मित्र = दोस्त , सखा, संगी, साथी
26 * राजा = नृप, नरेश, सम्राट, भूपति
27 * रात = निशा , रात्रि, रजनी, यामिनी
28 * वस्त्र = कपड़ा ,वसन , अम्बर, पट , परिधान
29 * शेर = सिंह, केसरी , मृगराज ,मृगपति ,शार्दुल
30 * शत्रु = दुश्मन ,रिपु , आरी, वैरी
31 * साँप = सर्प, विषधर,भुजंग, अहि
32 * सागर = समुद्र, जलधि,वारिधि ,रत्नाकर , उदधि
33 * सूर्य = सूरज, रवि, भानु, दिनकर, दिवाकर
34 * हवा = वायु, पवन, समीर , अनिल
35 * हाथी = गज, हस्ती , कुंजर , मतंग , कटी , द्विप
💦💧💦💧💦💧💦💧💦


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें