Hi, here we go for all solutions, whatever faced by children.I am there for them always with my pen for whatever comes to my mind, class-3 to10 all problem's solutions, I want to share with my well-wishers and for dear students. I m writing my blog "NCERT books and Solution" for class 3 to 10, mentioned with ncert book and grammar also.

Breaking

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द ( अनेक के बदले एक शब्द )


वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द ( अनेक के बदले एक शब्द )
कुछ वाक्यांश या अनेक शब्दों के समूह के लिए एक शब्द प्रयुक्त किए जाते हैं। 
जैसे :-- 
1 * जिसके समान कोई दुसरा न हो = अद्वितीय 
2 * ईश्वर में आस्था में रखने वाला = आस्तिक 
3 * ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला = नास्तिक 
4 * जो उपकार मानता है। = कृतज्ञ 
5 * जो उपकार नहीं मानता है = कृतघ्न 
6 * आकाश को चूमने वाला = गगनचुम्बी 
7 * जिसे गुप्त रखा जाए = गोपनीय 
8 * जो जन्म से अंधा हो = जन्मांध 
9 * तप करने वाला = तपस्वी 
10 * जो किसी पक्ष में न रहे = तटस्थ 
11 * बहुत तेज चलने वाला = द्रुतगामि 
12 * रात में घूमने वाला = निशाचर 
13 * जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ हो = नवजात 
14 * जिसका पति मर गया हो = विधवा 
15 * जिसकी पत्नी मर गई हो = विधुर 
16 * सब कुछ जानने वाला  = सर्वज्ञ 
17 * जो जल में रहता हो = जलचर 
18 * जिसका आचरण अच्छा न हो = दुराचारी 
19 * जो कभी न मरे = अमर 
20 * जिसे बहुत कम ज्ञान हो = अल्पज्ञ 
21 * जानने की इच्छा रखने वाला = जिज्ञासु 
22 * जिसका आकर न हो = निराकार 
23 * दया करने वाला = दयालु 
24 * जिसे कभी बुढ़ापा न आए = अजर 
25 * सत्य बोलने वाला = सत्यवादी 
26 * आज्ञा का पालन करने वाला = आज्ञाकारी 
27 * जो देखने योग्य हो = दर्शनीय 
28 * जो पढ़ने योग्य हो = पठनीय 
29 * जो भूमि उपजाऊ हो = उर्वर 
30 * जो भूमि उपजाऊ न हो = बंजर 
31 * दूर की सोचने वाला = दूरदर्शी 
32 * जहाँ एक भी मनुष्य न हो = निर्जन 
33 * जो दान करता हो = दानी 
34 * अवश्य ही घटित होने वाला = अवश्यम्भावी 
35 * दुसरो की हत्या करने वाला = हत्यारा 
36 * क्षण में नष्ट होने वाला = क्षणभंगुर 
37 * जो नष्ट होने वाला हो = नश्वर 

             💣💣💣💣💣💣

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें