मुहावरे (Idioms)
मुहावरे :--
कुछ वाक्यांश सामान्य अर्थ से हटकर विशेष अर्थ देते है। ऐसे वाक्यांश मुहावरे कहलाते हैं। मुहावरों का प्रयोग भाषा में सरसता और प्रभावी सम्प्रेषण की दृष्टि से किया जाता है।
मुहावरें और उनके अर्थ
१. अंगूठा चूमना :-- खुशामद करना
वाक्य :-- छोटी सी मदद के लिए वह घंटे भर से राजू का अंगूठा चूस रहा है।
२. आँख दिखाना :-- डराना
वाक्य :-- तुम्हारी ये मज़ाल कि मुझे ही आँख दिखाओ !
३. आँख बचाना :-- छिपकर निकलना
वाक्य :-- पिता जी को आता देख गौरव , चाट की दूकान से आँख बचाकर भागा।
४. आँखे खुलना :-- होश में आना
वाक्य :-- धोखा मिलने पर रमेश की आँखे खुल गई।
५,आँखे चुराना :-- कतराना
वाक्य :-- पता नहीं क्यों , आजकल मेरा भाई मेरी माँ से आँखे चुराता फिर रहा है।
६. आँखों का तारा होना :-- बहुत ही प्यारा
वाक्य :-- मेरी बेटी ही मेरी आँखों का तारा है।
७. आँखों में धूल झोंकना :-- धोखा देना
वाक्य :-- खबरदार जो तुमने मेरी आँखों में धूल झोकने की कोशिश की।
८. आकाश के तारे तोरना :-- असंभव कार्य करना
वाक्य :-- तुम कहो तो आकाश के तारे भी तोड़ लाऊँ।
९. आस्तीन का साँप होना :--धोखेबाज़
वाक्य :-- रात - दिन मेरे साथ घूमने वाला राजिव ही आस्तीन का सांप निकला।
१०. ईद चाँद होना :--कभी- कभी दिखाई पड़ना
वाक्य :-- आजकल तो तुम ईद का चाँद हो गए हो।
११. ऊँगली उठाना :-- दोष लगाना
वाक्य :-- बिना किसी सुबूत के किसी पर ऊँगली उठाना ठीक नहीं।
१२. ऊँगली पर नचाना :--वश में कर लेना
वाक्य :-- स्याम की पत्नी हमेसा उसे अपनी ऊँगली पर नचाती रहती है।
१३. उल्लू बनाना :--मुर्ख बनाना
वाक्य :-- कहीं तुम मुझे उल्लू तो नहीं बना रहे।
१४. कमर कसना :-- तैयार होना
वाक्य :-- अब सरकार ने भी भ्रस्टाचार से निपटने के लिए कमर कास ली है।
१५. कमर टूटना :-- हिम्मत हार जाना
वाक्य :--उधार चुकाते-चुकाते रामु काका की कमर ही टूट गई।
१६. कान खड़े होना :-- सावधान होना
वाक्य :-- शिक्षक के आने की आहात सुनकर ही बच्चो के कान खड़े हो गए।
१७. कान खा जाना :-- बहुत बोलना
वाक्य :-- अब चुप भी करो , कब से कान खाए जा रहे हो।
१८. काम तमाम करना :-- मार देना
वाक्य :-- कमांडो ने दोनों आतंकवादियों का काम तमाम कर दिया।
१९. :-- घोड़े बेचकर सोना :-- निश्चिंत होना
वाक्य :-- इकलौती बेटी शादी करवाकर रामु काका घोड़े बेचकर सो गए।
२०. दांत खट्टे करना :-- बुरी तरह हराना
वाक्य :-- जरुरत पड़ने पर इंडियन सैनिक बड़े-बड़ो देशो के दांत खट्टे कर सकते हाँ।
२१. दाल न गलना :--सफल न होना
वाक्य :-- तुम्हारी दाल यहाँ गलने वाली नहीं है।
२२. नाक में दम करना :--बहुत तंग करना
वाक्य :-- एक मक्खी भी इंसान के नाक में डैम कर सकती है।
२३. नाक रगड़ना :-- मिन्नतें करना
वाक्य :-- मैंने कितनी नाक रगड़ी , फिर भी माँ ने मुझे पैसे नहीं दिए।
२४. पीठ ठोकना :--शाबाशी देना
वाक्य :-- राजू के परीक्षा में अच्छे अंक आने पर उसके पिता ने उसकी पीठ ठोकी।
२५. पेट में चूहे कूदना :--बहुत भूख लगना
वाक्य :-- दफ़्तर से लौटते ही मेरे पेट में चूहे कूदने लगते हैं।
२६. माथा पकड़ना :-- चिंता में पद जाना
वाक्य :-- बेटी की ससुराल में दुर्गति देखकर सोहन जी ने माथा पकड़ लिया।
27 . मुँह की खाना :-- बुरी तरह हारना
वाक्य :-- कार्गिल युद्ध में पाकिस्तान को मुँह की खानी पड़ी थी।
२८. मुँह बंद कराना :-- चुप करा देना
वाक्य :-- पैसे खिलाकर बड़े- से- बड़े अधिकारी का मुँह बंद कराया जा सकता है।
२९. मुंह में पानी भर आना = ललचाना
वाक्य :-- रसमलाई देखते ही मेरे मुंह में पानी भर आया।
३०. राई का पहाड़ बनाना :-- छोटी सी बात को बढ़ा- चढ़ाकर बोलना
वाक्य :-- राई का पहाड़ बनाना तो कोई शबनम से सीखे।
३१. लोहा मानना :-- शक्ति को स्वीकार करना
वाक्य :-- गृह उद्योग में भारत भी दुनिया का लोहा मनवाने के लिए तैयार है।
३२. लोहे के चने चबाना :-- बहुत कठिनाइयों का सामना करना
वाक्य:--किसी मुश्किल काम को करने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ते हैं।
३३. सर धुनना :--पछताना
वाक्य :-- समय रहते नहीं चेते , तो अब सर धुनने से क्या फयदा !
३४. हाथ खींचना :-- साथ न देना
वाक्य :-- ऐन मौके पर अपने ही हाथ खिंच लेते हैं।
३५. हाथ-पाँव फूलना :--घबरा जाना
वाक्य :-- मास्टर जी को देखते ही रमेश के हाथ- पाँव फूल जाते हैं।
३६. हाथ पीले करना :-- शादी करना।
वाक्य :-- अगले सप्ताह ७ तारीख को स्यामली के हाथ पिले होने हैं।
३७. ह्रदय पिघल जाना :-- दया आ जाना
वाक्य :-- घायल बन्दर को देखकर शेर के दिल पिघल गए।
💧💚💧💚💧


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें