विकारी शब्द - संज्ञा
किसी व्यक्ति, प्राणी, वस्तु, स्थान का नाम संज्ञा कहलाता है।
संज्ञा के भेद :--
संज्ञा के तीन भेद होते हैं।
1 . व्यक्तिवाचक संज्ञा
2 . जातिवाचक संज्ञा
3. भाववाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा :--
किसी व्यक्ति , प्राणी , वस्तु या स्थान विशेष का नाम व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाता है।
जैसे :-- गौतमी (लड़की), सुलतान (घोड़ा ), गंगा (नदी ), जयपुर (शहर), रामायण (पवित्र ग्रन्थ )
Important * व्यक्तिवाचक संज्ञा का लिंग परिवर्तन नहीं होता और वह सदैव एकवचन के रूप में रहता है।
जातिवाचक संज्ञा :--
जो संज्ञा शब्द किसी व्यक्ति , प्राणी या स्थान विशेष का नहीं ,बल्कि उसकी जाती या वर्ग का बोध कराए , वह जातिवाचक संज्ञा कहलाता है।
जैसे :-- बालिका , घोड़ा ,नदी ,शहर , पुस्तक।
Important * जातिवाचक संज्ञा शब्दों का लिंग या वचन परिवर्तन हो सकता है।
जैसे :-- लड़का जा रहा है। - लड़के जा रहे हैं।
लड़की जा रही है। - लडकियां जा रही है।
भाववाचक संज्ञा :--
जो संज्ञा शब्द किसी भाव , गुण , दशा या अवस्था का बोध कराए , वह भाववाचक संज्ञा कहलाता है।
जैसे :-- बचपन ,सच्चाई , प्रसन्नता निराशा
कुछ भाववाचक संज्ञा शब्द विशेषण ,सर्वनाम और क्रिया शब्दों से बनाए जा सकते हैं।
जैसे --
जातिवाचक भाववाचक जातिवाचक भाववाचक
वीर वीरता प्रभु प्रभुत्व
बालक बालकपन बच्चा बचपन
मूर्ख मूर्ख माता मातृत्व
व्यक्ति व्यक्तित्व मानव मानवता
विद्वान विद्वत्ता मित्र मित्रता
पुरुष पौरुष राष्ट्र राष्ट्रियता
इंसान इंसानियत लड़का लड़कपन
देव देवत्व शत्रु शत्रुता
पशु पशुता स्त्री स्त्रीत्व
पिता पितृत्व स्वामी स्वामित्व
सर्वनाम भाववाचक सर्वनाम भाववाचक
अपना अपनापन/अपनत्व मम ममत्व /ममता
निज निजत्व/निजता सर्व सर्वस्व
वशेषण भाववाचक विशेषण भाववाचक
अच्छा अच्छाई ठंढा ठंढक
ईमानदार ईमानदारी डरावना डर
उदास उदासी दीन दीनता
ऊँचा ऊंचाई निडर निडरता
कठिन कठिनाई निर्धन निर्धनता
काला कालापन प्यासा प्यास
कृतज्ञ कृतज्ञता भला भलाई
खट्टा खटास सच्चा सच्चाई
गहरा गहराई सफल सफलता
गोल गोलाई सभ्य सभ्यता
चतुर चतुराई सरल सरलता
चौड़ा चौड़ाई सुन्दर सुंदरता
उड़ना उड़ान बचना बचाव
क्रिया भाववाचक क्रिया भाववाचक
उड़ना उड़ाना दौड़ना दौड़
कमाना कमाई धुलना धुलाई
खेलना खेल बेचना बिक्री
गिरना गिरावट रोना रुलाई
चमकना चमक लड़ना लड़ाई
चलना चाल लिखना लिखावट
झगड़ना झगड़ा सजाना सजावट
थकना थकान हँसना हँसी
Important *
नापी या तौली जा सकने वाली वस्तुओ का बोध कराने वाले जातिवाचक संज्ञा शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे :-- गेहूं ,चावल , घी, तेल , सोना , कपड़ा।
किसी समूह समुदाय का बोध कराने वाले जातिवाचक संज्ञा शब्द समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे :-- जनता , भीड़ , कक्षा , सेना , सभा , परिवार।
संज्ञा के विशिष्ट प्रयोग :--
* जातिवाचक संज्ञा का प्रयोग कभी - कभी व्यक्तिवाचक संज्ञा के रूप में भी किया जाता है।
जैसे :-- नेता जी ने अपने क्षेत्र का दौरा किया। (जातिवाचक संज्ञा -- ' नेता जी ')
नेता जी शुभाष चंद्र बोष की मृत्यु अब तक रहसयमई बानी हुई है। (व्यक्तिवाचक संज्ञा - 'नेता जी ')
संज्ञा = Noun जातिवाचक संज्ञा = Common noun व्यक्तिवाचक संज्ञा = Proper noun
भाववाचक संज्ञा = Abstract noun समूहवाचक संज्ञा = Collective noun
द्रव्यवाचक संज्ञा = Material noun


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें