लिंग की पहचान (Recognition of gender)
व्याकरण में लिंग को स्त्री जाति और पुरुष जाति की पहचान के रूप में किया जाता है।
'लिंग' का शाब्दिक अर्थ है - 'पहचान का चिन्ह '
शब्द का वह रूप जिससे पता चले कि वह पुरुष जाति का है या स्त्री जाति का , लिंग कहलाता है।
लिंग के भेद :--
लिंग के दो भेद होते हैं - पुल्लिँग और स्त्रीलिंग।
पुल्लिंग :--
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है ,उसे पुल्लिंग कहा जाता है।
जैसे :-- नायक , गायक (दोनों पुल्लिंग शब्द हैं।)
स्त्रीलिंग :--
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से स्त्री जाती का बोध होता है , उसे स्त्रीलिंग कहा जाता है।
जैसे :-- नायिका , गायिका ( दोनों ही स्त्रीलिंग शब्द है। )
Note :-- सजीव या निर्जीव होने के आधार पर संज्ञा शब्द को दो वर्गों में बांटा जा सकता है-
प्राणिवाचक वाचक संज्ञा और अप्राणिवाचक संज्ञा।
प्राणिवाचक संज्ञा शब्द (पेड़- पौधों को छोड़कर ) लिंग का पता आसानी से चल जाता है।
जैसे:--
* नर जाती वाले प्राणिवाचक संज्ञा शब्द पुल्लिंग होते हैं।
जैसे :-- पिता , छात्र , बैल , बन्दर ,शेर।
*मादा जाति वाले प्राणिवाचक संज्ञा शब्द स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे :-- माता ,छात्रा , बालिका ,बंदरिया , शेरनी।
*कुछ प्राणिवाचक संज्ञा शब्द सदैब पुल्लिंग रूप में होते हैं।
जैसे :-- उल्लू , कौआ , मच्छर , खटमल।
* कुछ प्राणिवाचक संज्ञा शब्द सदैब स्त्रीलिंग रूप में होते हैं।
जैसे :-- कोयल ,खरगोश, तितली , चील।
* कुछ पादवाची शब्द पुल्लिंग और स्त्रीलिंग रूप में सामान होते हैं।
जैसे :-- प्रधान मंत्री , राष्ट्रपति
( इन्हे उभयलिंगी शब्द कहा जाता है ,इन शब्दों के लिंग की पहचान वाक्य में प्रयोग करने पर ही हो पाती है। :-- राष्ट्रपति कक्ष में पधारे , राष्ट्रपति कक्ष में पधारी। )
अप्राणिवाचक संज्ञा शब्दों के लिंग की पहचान के कोई ठोस नियम नहीं बने हैं , अतः वाक्य के प्रयोग के आधार पर इनकी पहचान की जाती है।
अप्राणिवाचक पुल्लिंग शब्दों के कुछ सामान्य उदाहरण इस प्रकार हैं :--
देशो के नाम :-- भारत , चीन , पाकिस्तान , नेपाल भूटान.(अपवाद - श्रीलंका )
पर्वतो के नाम :-- हिमालय , अरावली , गोवर्धन , विंध्याचल।
सागरो एवं महासागरों के नाम :-- भूमध्यसागर , अरब सागर, हिन्द महासागर ,प्रशांत महासागर , लाल सागर।
ग्रहो के नाम :-- मंगल , सूर्य शनि , राहु , केतु , चंद्र , बुध। ( अपवाद - पृथ्वी )
पेड़ो के नाम :-- आम , अशोक , देवदार , बरगद , जामुन , नीम। ( अपवाद - इमली )
कुछ अनाजों के नाम :- धान , गेहूं , चना , जौ , बाजरा। (अपवाद- मक्की , दाल , अरहर )
कुछ द्रवों के नाम :-- पानी, घी , तेल , छाछ।
द्रव्यों के नाम :-- सोना , लोहा , ताम्बा , पीतल , जस्ता। (अपवाद - चाँदी )
रत्नो के नाम -- हीरा , नीलम , पुखराज , पन्ना। ( अपवाद- मणि )
दिनों के नाम :-- रविवार , सोमवार , शनिवार।
हिंदी महीनो के नाम :-- चैत्र , ज्येष्ठ , फाल्गुन, मार्गशीर्ष।
अंग्रेजी महीनो के नाम :-- मार्च , अप्रैल , जून , जुलाई , अगस्त , सितम्बर , अक्टूबर , नवम्बर , दिसम्बर। (अपवाद - जनवरी , फरबरी , मई )
शरीर के कुछ अंगो के नाम :-- हाथ , पैर , कान , दाँत , बाल , नाख़ून , गला , सर।
अप्राणिवाचक कुछ स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण इस प्रकार हैं।
नदियों के नाम :-- ,गंगा यमुना , सरस्वती , गंडक। ( अपवाद - सोन , ब्रह्मपुत्र )
भाषाओं एवं लिपियों के नाम :-- हिंदी , कश्मीरी , पंजाबी , कन्नड़ , देवनागरी , रोमन , गुरुमुखी।
हिंदी तिथियों के नाम :-- अमावस्या , पूर्णिमा , चतुर्थी।
शरीर के कुछ अंगो के नाम :-- आँख , नाक, गर्दन , पीठ , जीभ।
नक्षत्रो के नाम :-- अश्विनी , रोहिणी , भरणी।
गहनों के नाम :-- पाजेब , माला , अंगूठी , पायल। (हार , कंगन )
मसालों के नाम :-- मिर्च , इलायची , दालचीनी। (नमक ,धनिया , जीरा )
लिंग परिवर्तन
पुल्लिंग शब्दों में स्त्रीलिंग शब्द बनाने के कुछ सामान्य नियम बने हुए हैं।
जैसे :-- अंत में 'अ ' को 'आ ' में बदलना
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिंग
अनुज अनुजा मूर्ख मूर्खा
छात्र छात्रा भवदीय भवदीया
प्रिय प्रिया महोदय महोदया
बाल बाला शिष्य शिष्या
अंत में 'अ ' या 'आ ' को 'ई' में बदलना
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिंग
चाचा चाची बकरा बकरी
घोड़ा घोड़ी पुत्र पुत्री
बेटा बेटी नर्तक नर्तकी
नाना नानी दास दासी
मामा मामी मौसा मौसी
भतीजा भतीजी कबूतर कबूतरी
अंत में 'अ ' या 'आ ' को 'इया ' में बदलना
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिंग स्त्रीलिंग
बछड़ा बछिया कुत्ता कुत्तिया
डिब्बा डिबिया बाग़ बगिया
बेटा बिटिया बन्दर बंदरिया
अंत में 'इन ' जोड़ना
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिंग
कुम्हार कुम्हारिन नाग नागिन
ग्वाला ग्वालिन माली मालिन
लोहार लोहारिन धोबी धोबिन
अंत में ' आईना ' जोड़ना
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिन
नाई नाइन बाबू बबुआइन
ठाकुर ठकुराइन बनिया बनियाइन
पंडा पंडाइन लाला ललाइन
पंडित पंडिताइन हलवाई हलवाइन
अंत में 'इका ' जोड़ना
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिँग
नायक नायिका सेवक सेविका
अध्यापक अध्यापिका बालक बालिका
गायक गायिका लेखक लेखिका
धावक धाविका शिक्षक शिक्षिका
अंत में 'नी ' जोड़ना
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिंग
ऊँट ऊँटनी शेर शेरनी
भील भीलनी सिंह सिहनी
मोर मोरनी हाथी हथिनी
प्रायः पुल्लिँग शब्दों का स्त्रीलिंग रूप बनाने के लिए उनके साथ 'मादा 'शब्द जोड़ दिया जाता है।
जैसे :--
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिंग
उल्लू मादा उल्लू कछुआ मादा कछुआ
कौआ मादा कौआ चीता मादा चीता
भालू मादा भालू भेड़िया मादा भेड़िया
कुछ शब्द ऐसे भी हैं , जिनके पुल्लिंग और स्त्रीलिंग रूप भिन्न होते हैं। जैसे
पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिंग
नर नारी विधुर विधवा
पिता माता वीर वीरांगना
पुरुष स्त्री सम्राट सम्राज्ञी
बैल गाय ससुर सास
भाई भाभी राजा रानी
युवक युवती साधु साध्वी
पति पत्नी दूल्हा दुल्हन
विद्वान विदुषी वर वधु
प्रायः स्त्रीलिंग शब्दों का पुल्लिंग रूप बनाने के लिए उनके साथ 'नर ' शब्द जोड़ दिया जाता है।
स्त्रीलिंग पुल्लिँग स्त्रीलिंग पुल्लिँग
मक्खी नर मक्खी मैना नर मैना
छिपकली नर छिपकली गिलहरी नर गिलहरी
मछली नर मछली कोयल नर कोयल
शब्दावली Terminology
लिंग = Gender स्त्रीलिंग = Feminine Gender पुल्लिँग = Masculine Gender
उभयलिंगी = Neutral Gender लिंग - परिवर्तन = Transformation of Gender
💥💦💥💦💥💦💥💦💥


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें