पत्र लेखन (letter writing)
जब हमे दूर बैठे लोगों की जानकारी या उनका हाल-चाल पता करना होता है, या कोई शिकायते भी होती है तो हम पत्र का सहारा लेते है।ये दो तरह की हिती है : --
1* औपचारिक
2* अनौपचारिक
औपचारिक पत्र की जरूरत तब पड़ती है जब हमें ऑफिसियल कोई काम की जरुरत होती है।
जैसे :-- ऑफिस से छुट्टी लेना , स्कूल से छुट्टी लेना , किसी भी तरह के अवकास या नई कामो के लिए अनुमति लेना तब औपचारिक पत्र की जरुरत होती है। इसमें इस बात का ध्यान देना होता है कि बात एकदम सटिक होना और छोटा होना चाहिए। कुछ भी बढ़ा - चढ़ाकर नहीं लिखना चाहिए।
अनौपचारिक पत्र :-- जब हमें भाई - बहन या रिस्तेदारो या फिर माता - पिता दोस्तों के ख़ुशी या उसकी खबर लेने के लिए पत्र लिखनी होती है , तब उसे अनौपचारिक पत्र कहते हैं। इसमें आप कितनी भी लम्बी बाते और रिस्तो के हिसाब से , उसकी मर्यादा रखते हुए कुछ भी लिख सकते हैं।
उसके कुछ उदाहरण देखते हैं :--
औपचारिक पत्र
1 * आप अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में जा रहे हैं और आपको प्रधानाध्यापक को एक दिन के अवकाश के लिए पत्र लिखना है।
सेवा में ,
प्रधानाचार्य
विद्या भारती स्कूल
कांकुर गाछी , कोलकाता
दिनांक - 1 मई 2021
विषय -अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय ,
सविनय निवेदन यह है कि मुझे अपने परिवार के साथ चचेरे भाई की शादी में गाँव जाना है ,और कल सुबह हम सभी घर से निकलेंगे अतः स्कूल आ पाने में असमर्थ हूँ अगले दिन रविवार है तो हमारा काम एक दिन के छुट्टी में हो जाएगा।
अतः आप कृपया 2 मई 2021 की छुट्टी देकर देकर अनुगृहीत (कृपा ) करे।
धन्यवाद।
आपकी आज्ञाकारी छात्रा
भव्या शर्मा
कक्षा 7 'सी '
2* शुल्क माफ़ करने लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए।
सेवा में ,
प्रधानाचार्य
संत पॉल स्कूल
समस्तीपुर (बिहार )
दिनांक 1 मई 2021
विषय - शुल्क माफ़ कराने के लिए आवेदन
महोदय
सविनय निवेदन यह है कि मै बहुत ही साधारण परिवार की बेटी हूँ। मेरे पिता जी की मासिक आय बहुत ही कम है। मेरे परिवार में माँ - पिता जी के अतिरिक्त मेरी एक बहन भी है , जिसके पढ़ाई का भी खर्च है , वो भी स्कूल जाती हैं। मेरे पिता जी की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है की वो घर खर्च के साथ दोनों बेटियों के पढ़ाई का भी खर्च वहन कर सके। अतः आप से सविनय निवेदन है की आप मेरा स्कूल शुल्क माफ़ करने की कृपा करे जिससे मै अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकूँ। इसके लिए मै जीवन भर आपकी आभारी रहूंगी। साथ ही आपको याद दिलाना चाहती हूँ कि मै अपने कक्षा में प्रथम आती हूँ और अगर आप सहयता प्रदान करे तो मै आगे भी बहुत मन लगाकर पढूंगी।
धन्यवाद।
आपकी आज्ञाकारी छात्रा
स्नेहा सरकार
कक्षा 6 'सी '
3 * परीक्षा भवन में नक़ल करते हुए पकड़े जाने पर क्षमा माँगते हुए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।
सेवा में ,
प्रधानाचार्य
संत पॉल स्कूल
समस्तीपुर, (बिहार)
दिनांक - 2 मई 2021
विषय - नक़ल करते हुए पकड़े जाने पर क्षमा याचना
महोदय ,
मै अर्धवार्षिक परीक्षा में हिंदी की परीक्षा देते वक्त नक़ल करते हुए पकड़ा गया और मेरी अध्यापिका ने नियमानुसार मेरी उत्तर पुस्तिका छीन ली और उसपर लाल कलम से क्रॉस का भी चिह्न लगा दिया है। इसके लिए मै बहुत सर्मिन्दा हूँ और आपसे क्षमा प्रार्थी भी। ये मेरी आखिरी भूल समझकर माफ़ कर दे। मै आपको विस्वास दिलाना चाहता हूँ कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। यदि हुई तो आपका कोई भी दंड मानने के लिए तैयार रहूँगा।
धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी छात्र
कुलदीप
कक्षा 7 'बी '
4 *'बाल भारती' पत्रिका के विक्रय प्रवन्धक को पत्र लिखकर पत्रिका की सदस्यता के लिए अनुरोध कीजिए।
शिक्षा मंदिर स्कूल
सीतामढ़ी( बिहार )
दिनांक 1 मई 2021
सेवा में
विक्रय प्रबंधक
'बाल भारती ' पत्रिका
सुचना भवन , सी , जी ,ओ काम्प्लेक्स
लोदी रोड , नई दिल्ली - 110003
विषय पत्रिका की सदस्यता के लिए अनुरोध
महोदय,
मैंने एक पुस्तक विक्रेता के स्टॉल पर 'बाल भारती' पत्रिका देखी। खरीदकर पढ़ने के बाद मुझे यह पत्रिका बहुत अच्छी लगी। मै इस पत्रिका का नियमित ग्राहक बनना चाहता हूँ। इस हेतु मै द्विवार्षिक शुल्क जो 200 रुपया है, डिमांड ड्राफ्ट द्वारा भेज रहा हूँ। इसका विवरण इस प्रकार है :--
बैंक का नाम -स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , हॉस्पिटल रोड , सीतामढ़ी
ड्राफ्ट संख्या - DD901076
दिनांक 1 मई 2021
आशा है आप इसे स्वीकार करेंगे और मेरे पते पर नियमित रूप से पत्रिका भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।
धन्यवाद।
भवदीय
आलोक
5 * पिकनिक आयोजित करवाने हेतु प्रधानाचार्य को आवेदन पत्र लिखे।
सेवा में,
प्रधानाचार्य जी
एम. आर. डी स्कूल
पटना (बिहार)
दिनांक 1 मई 2021
विषय पिकनिक आयोजन हेतु अनुरोध
महोदय,
निवेदन है कि मै कक्षा 8 'बी ' का नियमित छात्र हूँ तथा अपनी कक्षा का मॉनिटर भी हूँ। मेरी कक्षा के सभी छात्र आपसे यह निवेदन करना चाहते हैं कि अगामी 5 तारीख को हमारी कक्षा के सभी छात्रों को एक पिकनिक विद्यालय की और से आयोजित करवाए जाए। हमारे साथ हमारी कक्षा अध्यापिका तथा अन्य विषय के अध्यापक भी जाएँ तो अति उत्तम होगा। आशा है, आप हमारे अनुरोध को स्वीकार करने की कृपा करेंगे।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य एवं पूरी कक्षा
गौतम
कक्षा 8 'बी '
6 * स्वरचित कहानी के प्रकाश हेतु पत्रिका के सम्पादक के नाम पत्र लिखिए।
ए - 103 , हरिनगर
नई दिल्ली - 110064
दिनांक 1 मई 2021
सेवा में
सम्पादक
'नंदन' पत्रिका
हिन्दुस्तान टाइम्स हाउस
कस्तूरबा गाँधी मार्ग ,नई दिल्ली 110001
विषय 'नंदन' पत्रिका में स्वरचित कहानी के प्रकाशन के लिए अनुरोध
महोदय
मै 'नंदन'पत्रिका का नियमित पाठक हूँ। इसमें प्रकाशित रचनाएं रोचक और प्रेरणादायक होती है। इसी से प्रोत्साहित होकर मैंने एक कहानी लिखी है। इस कहानी को आपकी प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशन के लिए भेज रहा हूँ। यह कहानी मौलिक एवं अप्रकाशित है। कृपया मेरी रचना को इस पत्रिका में स्थान देने का कष्ट करे। इसके लिए मई आपका सदा आभारी रहूँगा।
धन्यवाद सहित।
भवदीय
श्रेय शर्मा
अनौपचारिक पत्र
1 * अपने चचेरे भाई के जन्मदिन पर उसे बधाई देते हुए पत्र लिखिए।
शर्मा निवास
कॉलेज रोड
समस्तीपुर (बिहार )
दिनांक 1 मई 2021
प्रिय स्नेहल
सदा खुश रहो और दीर्घायु हो
आज तुमने अपने जीवन के 15 वर्ष पुरे कर 16 वे वर्ष में कदम रखा है। और तुम्हारी 10 वी की परीक्षा भी होने वाली है। ईस्वर करे तुम बहुत अच्छे रैंक से पास करो।मैं थोड़ी व्यस्तता के कारण नही आ पा रहा हूँ, पर मेरा आर्शीवाद हमेसा तुम्हारे साथ है। तुम्हारा जन्मदिन का तोहफा मैंने घड़ी ख़रीद लिया हूँ, अगलीबार जब भी आया तो लेता आऊँगा।
तुम्हारा भैया
अंकुर।
2* अपने मित्र को उसके जनदिन पर उपस्थित न होने के कारण बताते हुए पत्र लिखिए।
पचम्बा
बेगूसराय (बिहार)
दिनांक १ मई २०२१
प्रिय हर्ष
मधुर स्मृतियाँ
पिछले सप्ताह तुम्हारा जन्मदिन था , लेकिन मै नहीं आ सका। इसका मुझे भी दुःख है और तुम भी नाराज होंगे। पर यकीं मानो उसी दिन पिता जी की तबियत अचानक ही खराब हो गई और हॉस्पिटल के दौर - धुप के कारण मै तुम्हारे जन्मदिन में शामिल नहीं हो सका, इसका मुझे दिल से खेद है। अब पिता जी ठीक हैं। उम्मीद है तुम मेरी मज़बूरी को समझोगे।
और इस पत्र द्वारा तुम्हारी नाराजगी दूर होगी।
इसी विस्वास के साथ ,
तुम्हारा अंतरंग मित्र
सोहम
3 * अपने मित्र को जन्मदिन पर बुलाने के लिए पत्र लिखिए।
सी बिंग , शर्मा सदन
कंकरबाग कॉलोनी
पटना (बिहार)
प्रिय अंकित
बहुत दिनों से तुम्हारी कोई खबर नहीं मिली और तुमसे मिल भी नहीं पाया। उम्मीद है तुम स्वस्थ और खुश होंगे।
मेरी तुमसे मिलने की बहुत ईक्षा है ,अगले 4 मई को मेरा जन्मदिन है , मैंने हमारे सारे सहपाठियों को भी बुलाया है अगर तुम आओगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा और हम सब ढेर सारी मस्ती और बाते भी करेंगे। तुम्हारे आने से मजा दुगुना हो जाएगा। चाचा जी और चची जी को प्रणाम बोलना।
तुम्हारी प्रतीक्षा में तुम्हारा दोस्त
अभिषेक शर्मा
4 * आपकी ताई ने दिल्ली से आपके लिए उपहार भेजा है। इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए पत्र लिखिए।
सौरभ
इंदिरा नगर
सीतामढ़ी (बिहार)
दिनांक 1 मई 2021
पूजनीय ताई जी
चरण स्पर्श।
आपने मेरे लिए उपहार में गिटार भेजा है , जिसे देखते ही मेरे ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। यही तो मुझे चाहिए था और इसे मै पापा से भी मांगने वाला था पर उससे पहले ही आपने इसे भेजकर मेरा मज़ा दुगुना कर दिया। मै आपका आभारी रहूँगा। आप अगली बार जब आएँगे तो मै इसे अच्छे से बजाना सीखकर आपको नई धुन सुनाऊंगा।
आपका स्नेहिल
दीपक
5 * आपके चाचा जी इन दिनों अस्वस्थ हैं। उनका हाल - समाचार जानने के लिए चाची जी को पत्र लिखिए।
नोएडा , सेक्टर 37
उत्तर प्रदेश
दिनांक 1 मई 2021
पूजनीय चाची जी
चरण स्पर्श
आपके पड़ोसी से मुलाक़ात हुई , जो इन दिनों छुट्टियों में यहाँ आए हुए हैं। उनसे मालुम हुआ कि चाचा जी की तबियत खराब है उन्हें कोरोना हो गया है। संतोष की बात है कि तबियत में सुधार है। इस बिमारी ने तो पुरे संसार को परेशान करके रखा है। हद हो गई है। खैर आप अपना ख्याल रखिएगा। मुँह पर मास्क और हाथ को साबुन से धोते रहिएगा
। चाचा जी के पास P. P. E kit के बिना नहीं जाइएगा।
वो जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। मेरी बहन कैसी है उम्मीद है वो अच्छी होगी , पर चाचा जी के लिए उसे भी चिंता होगी।उसको मेरा प्यार कहिएगा।
आपका स्नेहिल भतीजा
गौरव


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें