वचन की पहचान (Recognition of Number)
शब्दों के जिस रूप से उसके एक या की पहचान हो या बोध हो , उसे वचन कहा जाता है।
वचन के भेद :--
वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन और बहुवचन।
एक वचन :--
शब्द का वह रूप, जिससे एक ही वस्तु ,प्राणी या स्थान का बोध हो ,एकवचन कहलाता है।
जैसे :-- बच्चा रो रहा है।
तोता हरी मिर्च खा रहा है।
बहुवचन :-- शब्द का वह रूप, जिससे एक से अधिक वस्तुओ ,प्राणियों या स्थानों का बोध हो ,बहुवचन कहलाता है।
जैसे :-- दो बच्चे खड़े हैं।
छत पर तीन तोते बैठे हैं।
इन वाक्यों में बच्चे , तोतें अनेक रूप में है , क्योंकि ये एक से अधिक व्यक्तियों, प्राणियों का बोध करा रहे हैं। अतः ये बहुवचन कहलाते हैं।
वचन के विशिष्ट प्रयोग :--
* जातिवाचक संख्या शब्दो का प्रयोग दोनों वचनो में होता है।
जैसे :-- मंच पर एक लड़की गा रही है और पांच लडकियां नाच रही हैं।
* व्यक्तिवाचक और भाववाचक संज्ञा शब्द हमेशा एकवचन रूप में प्रयुक्त होते हैं।
जैसे :-- ताजमहल बहुत खूबसूरत है।
शरबत और जूस की मिठास अलग- अलग होती है।
* कुछ शब्द हमेसा एकवचन रूप में ही प्रयुक्त होता है। इन्हे प्रायः एकवचन शब्द कहा जाता है।
जैसे -- भीड़ , जनता , पुलिस , वर्षा।
* कुछ शब्द हमेसा बहुवचन के रूप में ही प्रयुक्त होते हैं , प्रायः इन्हे बहुवचन शब्द कहा जाता है।
जैसे :-- दर्शन , आँशु , होश , हस्ताक्षर ,प्राण।
* आदर दिखाने के लिए एक का बोध कराने वाले शब्दों का प्रयोग बहुवचन रूप में भी क्या जाता है।
जैसे :-- मेरे पिता जी डॉक्टर हैं।
मेरी माता जी शिक्षिका है।
वचन - परिवर्तन
एकवचन संज्ञा शब्दों को बहुवचन में बदलने के लिए कुछ सामान्य नियम बने हुए हैं।
जैसे :-- अंत में 'अ ' को 'ए ेँ ' बनाना
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
आँख आँखे पुस्तक पुस्तकें
कलम कलमें मेज मेजें
नहर नहरें रात रातें
बात बातें तोप तोपें
बहन बहनें सड़क सड़कें
पुल्लिंग शब्दों के अंत में 'आ ' को 'ए ' बनाना।
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
कपड़ा कपड़ें घोड़ा घोड़ें
कमरा कमरे तोता तोते
गड्ढा गड्ढे संतरा संतरे
कुत्ता कुत्ते बच्चा बच्चे
घड़ा घड़े बेटा बेटे
स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में 'आ ' के साथ 'ए ेँ ' जोड़ना
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
कक्षा कक्षाएं महिला महिलाएँ
कथा कथाएँ कविता कविताएँ
कन्या कन्याएँ माला मालाएँ
छात्रा छात्राएँ लता लताएँ
दिशा दिशाएँ बाला बलाएँ
अंत में 'ई ' को 'ईया ' में बदलना
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
क्यारी क्यारियाँ टोपी टोपियाँ
तितली तितलियाँ डाली डालियाँ
नाली नालियाँ मछली मछलियाँ
कलि कलियाँ मक्खी मक्खियाँ
अंत में 'ई ' के साथ 'याँ ' जोड़ना
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
निति नीतियाँ तिथि तिथियाँ
पंक्ति पंक्तियाँ राशि राशियाँ
लिपि लिपियाँ रीति रीतियाँ
अंत में 'उ ' साथ 'ए ेँ ' जोड़ना और 'ऊ 'को' उएँ ' में बदलना।
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
ऋतू ऋतुएँ बहु बहुऍं
वस्तु वस्तुएँ वधू वधुएँ
अंत में 'या' साथ चन्द्रबिन्दु (ँ) जोड़ना
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
चुहिया चुहियाँ डिबिया डिबियाँ
गुड़िया गुड़ियाँ पुड़िया पूड़ियाँ
चिड़िया चिड़ियाँ बुढ़िया बुढ़ियाँ
अंत में 'गण ', 'जन ' या 'वृन्द ' जोड़ना।
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
अध्यापक अध्यापकगण गुरु गुरुजन
नेता नेतागण भक्त भक्तजन
पाठक पाठकवृन्द प्रजा प्रजाजन
सम्बोधन वाले शब्दों में 'ओ ' जोड़ना
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
मित्र मित्रो बच्चा बच्चो
बहन बहनो सज्जन सज्जनो
Note :-- संज्ञा शब्दों के साथ परसर्ग आया हो तो उनके साथ ' ओ ' या 'यो ' जोड़ा जाता है।
जैसे - घडो में , वृक्षों पर पत्तियों की ,रोटियों के लिए ,बालकों ने ,औरतों को , कक्षाओं से।
शब्दावली Terminology
वचन = Number एकवचन = Singular Number बहुवचन = Plural Number


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें