काल की पहचान (Recognition Of Tense ) :--
क्रिया के जिस रूप से कार्य के करने या होने के समय का बोध होता हो, उसे काल कहा जाता है।
काल के भेद :--
काल के तीन भेद होते हैं :--
भूतकाल , वर्तमान काल और भविष्यत काल।
भूतकाल :--
क्रिया के जिस रूप से उसके बित गए समय में घटित होने का बोध होता हो, उसे भूतकाल कहते हैं।
जैसे :--
गिरीश ने पत्र लिखा।
गिरीश पत्र लिख रहा था था।
गिरीश पत्र लिख चुका होगा।
गिरीश को अवसर मिलता तो वह पत्र लिखता।
इन सभी वाक्यों में क्रिया का सम्बन्ध बीते हुए समय अर्थात भूत काल से है।
भूतकाल के छह उपभेद हटे हैं :--
* क्रिया के जिस रूप से बीते समय में किए जा रहे या हो रहे काम के सामान्य रूप का बोध होता है , उसे सामान्य भूतकाल कहा जाता है।
जैसे :-- रीता ने पत्र पढ़ा।
गोपाल आया।
पीटर सो गया।
* क्रिया के जिस रूप से पता चलता हो कि काम बाईट समय में प्रारम्भ हुआ था लेकिन इसके पूरा होने का बोध नहीं हो रहा हो ,उसे अपूर्ण भूतकाल कहा जाता है।
जैसे :-- रीता पत्र पढ़ रही थी।
गोपाल आ रहा था।
पीटर सो रहा था।
* क्रिया के जिस रूप से पता चलता हो कि काम अभी-अभी पूरा हुआ है अर्थात निकट भूत (बाईट हुए समय )में संपन्न हुआ है, उसे आसन्न भूतकाल कहा जाता है।
जैसे :-- रीता पत्र पढ़ चुकी है।
गोपाल आया है।
पीटर सो गया है।
* क्रिया के जिस रूप से पता चलता है कि काम बीते समय में प्रारम्भ होकर तभी ख़त्म हो गया हो , उसे पूर्ण भूतकाल का जाता है। जैसे :--
रीता पत्र पढ़ चुकी थी।
राम आया था।
पीटर सो गया था।
* क्रिया के जिस रूप से उसके बीते समय में संपन्न होने में संदेह का बोध हो रहा हो , संदिग्ध भूतकाल कहा जाता है। जैसे :--
रीता पत्र पढ़ चुकी होगी।
राम आया होगा।
पीटर सो गया होगा।
* क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम बीते समय में हो चूका था लेकिन किसी कारणवश वह कार्य पूरा न हो सका , उसे हेतुहेतुमद भूतकाल कहा जाता है। जैसे :--
रीता शायद पत्र पढ़ती।
रात न होती तो राम आता।
समय मिलता तो पीटर सो लेता।
वर्तमान काल :--
क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान में घटित होने का बोध होता हो , उसे वर्तमान काल कहा जाता है।
जैसे :-- रेहाना नाटक देख रही है।
रेहाना नाटक देख रही होगी।
वर्तमान काल के तीन हैं। :--
* क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में सामान्य रूप से घटित होने का बोध हो , उसे सामान्य वर्तमानकाल कहा जाता है। जैसे :--
गौरव गाना गाता है।
पतंगे उड़ती है।
चीता भागता है।
* क्रिया के जिस रूप से पता चलता हो कि काम वर्तमान में पूरा नहीं हुआ है अर्थात काम अपूर्ण स्थिति में है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहा जाता है। जैसे:--
गौरव गाना गए रहा है।
पतंगे उड़ रही है।
चीता भाग रहा है।
*क्रिया के जिस रूप से काम के वर्तमान समय में पूरा होने में संदेह का बोध हो रहा हो , उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहा जाता है। जैसे :--
गौरव गाना गा रहा होगा।
पतंगे उड़ रही होंगी।
चीता भाग रहा होगा।
भविष्यात काल :--
क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में घटित होने या काम के होने का बोध होता है ,उसे भविष्यात काल कहा जाता है।
जैसे :-- रीता नाचेगी।
वह खाएगा।
भविष्यात काल के दो उपभेद होते हैं :--
* क्रिया के जिस रूप से काम के निकट भविष्य में सामान्य रूप से घटित होने या काम के होने का बोध हो रहा हो ,उसे सामान्य भविष्यत काल कहा जाता है। जैसे:--
दीपू कविता लिखेगा।
आंधी आएगी।
मै सो जाऊँगा।
* क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में काम के घटित होने की संभावना का बोध हो रहा हो ,उसे सम्भाव्य भविष्यत काल कहा जाता है। जैसे :--
शायद दीपू कविता लिखे।
क्या पता, आंधी आ जाए।
शायद मै सो जाऊँ।
शब्दावली Terminology
काल = Tense भूतकाल = Past tense वर्तमान काल = Present Tense
भविष्यत काल = Future Tense सामान्य भूतकाल = Past indefinite tense
आसन्न भूतकाल = Present perfect tense पूर्ण भूतकाल = Past perfect tense
अपूर्ण भूतकाल = Past continuous tense संदिग्ध भूतकाल = Past doubtful tense
हेतुहेतुमद भूतकाल = Past conditional tense सामान्य वर्तमान काल = Present indefinite tense
अपूर्ण वर्तमानकाल = Present cotinuous tense संदिग्ध वर्तमानकाल = Present doubtful tense सामान्य भविष्यत् काल = Future indefinite Tense सम्भाव्य भविष्यत् काल = Future doubtful tense
💦💦💦💦💦💦💦💦


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें